logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: रतन टाटा के निधन से रुका राजकुमार पटेल का शिवसेना प्रवेश


अमरावती: मेलघाट विधायक राजकुमार पटेल आज धूम धाम से शिवसेना में शामिल होने वाले थे। लेकिन उद्योगपति रतन टाटा के निधन के कारण उन्हें अपना पार्टी प्रवेश को टालना पड़ा। जिसके बाद अब उनके शिवसैनिक होने का इंतजार थोड़ा बढ़ गया है। 

दरअसल, राजकुमार पटेल ने 10 अक्टूबर को धारणी के जिला परिषद स्कूल मैदान में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मेलघाट निर्वाचन क्षेत्र में 707 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और भूमिपूजन करने वाले थे। इसी कार्यक्रम में पटेल शिवसेना में आधिकारिक तौर पर शामिल होने वाले थे। लेकिन, दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन हो गया। जिसके कारण मुख्यमंत्री शिंदे को अपने सभी कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।