logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: राणा दंपत्ति ने मनाया रक्षाबंधन, नवनीत ने सुरक्षाकर्मियों को बांधी राखी


अमरावती: देशभर में रक्षाबंधन बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। इसी मौके पर जिले में युवा स्वाभिमान पार्टी ने रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी प्रमुख और विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। रवि को जहां पार्टी की महिला नेताओं ने राखी बांधी, वहीं सांसद नवनीत ने अपने सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधी।

स्वाभिमानी पक्ष के कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों के साथ-साथ रवि राणा के विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं की भी अच्छी उपस्थिति रही। महिलाओं ने विधायक राणा को महिला कार्यकर्ताओं को राखी बांधी। इस बार चंद्रा की प्रतिकृति वाली राखी आकर्षण का केंद्र बनी। 

सांसद नवनीत राणा को वाईप्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस उनके साथ 24 घंटे तैनात रहती है, इसलिए नवनीत राणा ने उनकी सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा गार्डों के हाथों में राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। इस समय सभी ने एक भाई की तरह सुरक्षा गार्डों को हाथ हिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

देखें वीडियो: