logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: चुनाव परिणाम बाद पहली बार मिले रवि राणा और बलवंत वानखड़े; सांसद को दी जीत की बधाई


अमरावती: लोकसभा चुनाव के दौरान परस्पर विरोधी रहे रवि राणा और बलवंत वानखड़े जब एक कार्यक्रम में साथ मिले तो उनकी मुलाकात चर्चा में आ गई। राजनीति में भले ही दोनों एक-दूसरे के विरोधी है, लेकिन मुलाकात होने पर रवि राणा ने नवनिर्वाचित सांसद बलवंत वानखड़े को सबसे पहले अपनी शुभकामनाएं दी। 

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बलवंत वानखड़े ने भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा को कड़ी  टक्कर देते हुए जीत हासिल की। अमरावती जिले की राजनीति में राणा और वानखड़े एक-दूसरे के विरोधक है। लेकिन ये भावना सिर्फ राजनीति तक ही है। जब सार्वजनिक स्थल पर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई तो ऐसा लगा जैसे ये कोई विरोधी नहीं बल्कि दो दोस्त मिल रहे है।

अमरावती में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक रवि राणा और  सांसद बलवंत वानखड़े की अचानक से मुलाकात हो गई तो रवि राणा ने सबसे पहले बलवंत वानखड़े को उनकी जीत की बधाई दी। इस दौरान कई और भी नेता उपस्थित थे।