logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का रास्ता बंद आंदोलन, छात्र भी रहे मौजूद


अमरावती: अमरावती जिले के चांदुर बाजार तहसील के डोमक में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने रास्ता बंद आंदोलन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने डोमक से गनोजा मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया है। ग्रामीण सड़क पर उतर कर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीण पिछले 11 साल से सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा उसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसको देखते आज ग्रामीणों ने आंदोलन किया। जिसमें स्कूली छात्र भी मौजूद रहे।

डोमक से गनोजा मार्ग की हालत बेहद ख़राब है। मरम्मत और रखरखाव नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों को सड़क से जाने पर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 11 वर्षों से सड़क को ठीक करने की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। लेकिन न तो जान प्रतिनिधि और न ही प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। कभी कोई व्यक्ति गंभीर बीमार हो गया तो उसे सही समय पर अस्पताल भी नहीं पहुंचाया जा सकता है। 

लगातार सड़क की हालत सुधरने की मांग करने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया। जिसके कारण आज ग्रामीण सहित स्कूली छात्र सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए। आंदोलनकरियों ने डोमक से गनोजा मार्ग को बंद कर दिया। इस दौरान सभी ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारे बाजी की। पूरे गांव ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को चेतावनी दी है कि अगर 26 जनवरी तक डोमक से गनोजा सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वे सड़क पर आत्मदाह कर लेंगे।