logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले में महाविकास अघाड़ी में फूट, शिवसेना ने कांग्रेस उम्मीदवारो के खिलाफ प्रत्याशी उतारने का किया ऐलान


अमरावती: महायुति को हराने का दम भरने वाली महाविकास अघाड़ी में शामिल पार्टियों के कार्यकर्ताओ में समन्वय नहीं हो पा रहा है। जिले के शिवसेना पदाधिकारियों ने बगावत का बिगुल फूंकते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन नहीं करने और उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करने का ऐलान कर दिया है। रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना पदाधिकारियों ने यह ऐलान किया। 

शिवसेना पदाधिकारियों ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा कि, "कांग्रेस के पदाधिकारी महाविकास अघाड़ी कार्यक्रमों या आंदोलनों के दौरान शिवसेना के स्थानीय पदाधिकारियों को भरोसे में नहीं लेते न ही उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए बुलाया जाता है।" 

शिवसेना नेताओं ने कहा कि लोकसभा उम्मीदवार बलवंत वानखड़े शिवसेना की वजह से सफल हुए. लेकिन उसके बाद कांग्रेस ने कभी भी शिव सेना (उभाटा) के पदाधिकारियों को विश्वास में नहीं लिया. हाल ही में जोडे मारो आंदोलन भी कांग्रेस के नाम पर लिया गया था. कांग्रेस उम्मीदवार किसी भी कार्यक्रम में शिवसेना नेताओं को आमंत्रित नहीं करते हैं. इसलिए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि शिवसेना अचलपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक स्वतंत्र उम्मीदवार खड़ा करेगी।