logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नर्सों के निलंबन का मुद्दा गहराया, अस्पताल कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन काम बंद की दी चेतावनी


अमरावती: जिला अस्पताल से दो नर्सों को निलंबित किये जाने से वहां कार्यरत सभी नर्स काफी आक्रोश में है। इस कार्रवाई के खिलाफ नर्स ने एक दिवसीय काम बंद कर विरोध प्रदर्शन की और निलंबन की कार्रवाई वापस नहीं लेने पर अनिश्चितकालीन काम बंद की चेतावनी दी है।

अमरावती जिला सामान्य अस्पताल की नर्स अंजुमा बोनो शेख और अस्थायी कर्मचारी जयमाला तंतरपाले को दुष्कर्म का शिकार हुए एक बच्चे के इलाज में देरी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया, लेकिन नर्स संगठन ने आरोप लगाया है कि ये कार्रवाई गलत है।

इस कार्रवाई के खिलाफ नर्सें आक्रामक हो गईं और काम बंद कर विरोध प्रदर्शन की और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि दोनों नर्सों का निलंबन तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर चार दिनों के भीतर निलंबन वापस नहीं लिया गया तो वे अनिश्चितकालीन काम बंद पर चले जाएंगे।