logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: मेहनतनामा नहीं मिलने पर आदिवासी मजदूर आक्रोशित, तलाठी कार्यालय में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


अमरावती: अमरावती जिले के चिखलदरा तहसील के चिलाटी गांव के ग्रामीण मजदूरी नहीं मिलने से आक्रोशित हो गए। साल 2023 में इस गांव के लगभग 300 मजदूरों ने रोजगार गारंटी योजना के तहत काम किया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया।

चिलाटी गांव के नागरिकों और उपसरपंच भैयालाल मावसकर ने मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर कई बार प्रशासन से संपर्क किया और अपनी समस्या के समाधान के लिए निवेदन दिए। इसके बावजूद मजदूरी न मिलने पर ग्रामीणों ने  "ताला ठोको आंदोलन" करने की चेतावनी दी थी।

आखिरकार, प्रशासन की अनदेखी से नाराज होकर करीब 300 आदिवासी ग्रामीणों ने हतरु में स्थित तलाठी कार्यालय पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी मजदूरी जल्द से जल्द दिए जाने की मांग की। अब यह देखना होगा कि प्रशासन कब तक इन मजदूरों को उनका हक दिलाने की दिशा में कदम उठाता है।