logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: यशोमति ठाकुर ने किसानों से मांगी माफ़ी, जानें कारण


अमरावती: विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने किसानों से वादा किया था कि अगर हम सत्ता में आए तो उन्हें सोयाबीन के लिए 7,000 रुपये का भुगतान करेंगे, लेकिन अब कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी सत्ता में नहीं आ पाई है। इसलिए हम किसानों से माफी मांगते हैं। मंगलवार को कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने यह बात कही। 

भाजपा की आलोचना करते हुए ठाकुर ने कहा, "सोयाबीन अब 3,200 रुपये के भाव पर बिक रहा है। मैं महाराष्ट्र की जनता से माफ़ी मांगता हूँ, पता नहीं हम सत्ता में क्यों नहीं आ पाए, मैंने उनसे सोयाबीन ना बेचने का अनुरोध किया था, अगर हम सत्ता में आए तो 7000 रुपये देंगे, लेकिन हम सत्ता में नहीं आ पाए लेकिन जो भी सत्ता में आया वह अपने पुराने वादों के लिए मशहूर है।" मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे सातबारा कोरा करा देंगे, अब ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे किसानों का सातबारा कोरा करने की मांग की है।