logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: अनिल बोंडे ने शरद पवार पर साधा निशाना, कहा - पवार कर रहे व्यापारियों का गला काटने का काम


अमरावती: सरकार द्वारा प्याज निर्यात पर कर को लेकर राज्य में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस पर सांसद अनिल बोंडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बोंडे कहा, “टैक्स के मुद्दे के बाद सरकार ने नेफेड से किसानों से 2 लाख टन प्याज खरीदने का संकल्प लिया है. इस प्याज की कीमत 2410 रुपये घोषित किया गया. इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि व्यापारियों द्वारा शेयर बाजार में धन नहीं लगाया जाएगा. विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है इसलिए वे विरोध कर रहे हैं.”

बोंडे ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा, “जब शरद पवार कृषि मंत्री थे, तो उन्होंने मनमाने समय के लिए निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था. सरकार ने अभी निर्यात पर रोक नहीं लगाई है बल्कि सिर्फ टैक्स लगाया है. ये टैक्स सिर्फ भंडारण करने वाले व्यापारियों पर लगाम लगाने के लिए लगाया गया है.”

सांसद बोंडे ने कहा कि शरद पवार ने अपने समय में किसानों के लिए कोई काम नहीं किया. बोंडे ने आरोप लगाया कि शरद पवार सिर्फ व्यापारियों का गला काटने का काम कर रहे हैं.