logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

एनसीपी के दोनों गुटों का हो विलय अजित पवार की थी इच्छा, अनिल देशमुख बोले- दादा की इच्छा से हो कार्य


मुंबई: अजित पवार के निधन पश्चात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के विलय की चर्चा तेज हो गई है। दोनों गुटों के नेता लगातार पार्टी के विलय को लेकर अपनी अपनी भावना व्यक्त कर रहे हैं, इसी बीच पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बड़ा बयान दिया है। देशमुख ने कहा कि, अजित पवार दोनों गुटों के एक साथ लाना चाहते थे, इसको लेकर वह लगातार चर्चा भी कर रहे थे। इसी के साथ देशमुख ने यह भी कहा कि,  दादा की अंतिम इच्छा के अनुसार काम किया जाना चाहिए।"

मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए देशमुख ने कहा, "अजीत पवार चाहते थे कि (NCP के दोनों गुटों का) मर्जर हो जाए। जयंत पाटिल ने भी मीटिंग कीं...हम नगर निगम चुनाव के बाद फैसला करेंगे। अजीत दादा की इच्छा के अनुसार (NCP के) दोनों गुटों को एक साथ आने की ज़रूरत है। यह उनकी आखिरी इच्छा थी, इसलिए उसी हिसाब से कदम उठाए जाने चाहिए।"