logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

अनिल देशमुख का बड़ा दावा, कहा - हमारे संपर्क में धर्मराव बाबा आत्राम की बेटी


गोंदिया/भंडारा: एनसीपी शरदचंद्र पवार के नेता अनिल देशमुख ने भंडारा-गोंदिया विधानसभा में तीन सीटें लड़ने की बात कही है. उन्होंने कहा कि यह हमारे हक की सीटें हैं.  

देशमुख ने कहा, “सीटों के बंटवारे को लेकर कल महाविकास अघाड़ी की बैठक है. इसमें भंडारा और गोंदिया जिले में विधानसभा चुनाव के लिए हम अपने हक की तीन सीटें लेंगे, इसके लिए वाद-विवाद भी हुआ तो चलेगा. हमने वरिष्ठ नेताओं से इस पर चर्चा की है. भंडारा जिले की तुमसर-मोहाडी विधानसभा सीट पर एनसीपी चुनाव लड़ेगी.”

इसके साथ अनिल देशमुख ने बड़ा दवा करते हुए कहा है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम की बेटी उनके संपर्क में है. जब देशमुख से पूछा गया कि जयंत पाटिल संपर्क में हैं या नहीं? इस पर अनिल देशमुख ने कहा कि गढ़चिरोली जिले के विधायक धर्मराव बाबा की बेटी हमारे संपर्क में हैं.

देशमुख ने कहा, “उनकी बेटी कहती हैं कि मैं अपने पिता के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं. वह साहब (शरद पवार) से तीन बार मिल चुकी है. उसका कहना है कि जो मेरे पिता ने आपके साथ किया, मुझे वह पसंद नहीं आया. आप टिकट दीजिए, मैं अपने पिता को हराए बिना नहीं रहूंगी.”