logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

वर्धा में खूब गरजे अनुराग ठाकुर, उद्धव ठाकरे से बोले- तुष्टिकरण करने वालों के साथ नहीं हमारे साथ आओ


वर्धा: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, "ठाकरे ढाई साल तक घर के अंदर बैठे रहे। इस दौरान जनता परेशान होती रही और तय कर लिया कि, आप रहो अपने आलीशान घर में हमें जनता से मिलने वाली सरकार चाहिए। और राज्य में दोबारा एनडीए की सरकार बना दी।" ठाकुर मोदी के सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मोदी @9 के तहत वर्धा दौरे पर पहुंचे थे। जहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

आदित्य-उद्धव पर बोलते हुए ठाकुर ने संजय राउत पर भी तंज कसा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “दोनों नेताओं ने एक भोपू पकड़ के रखा है। जो सुबह शाम बजता रहता है। जमीन पर कुछ नहीं है लेकिन बयान रोज देता है।” उन्होंने कहा, “जो लोग अपने विचार छोड़कर गए। बालासाहेब ठाकरे ने जो कहा था उसके बिलकुल विपरीत सत्ता के लाभ में उद्धव ठाकरे ने अपना जमीर और बालासाहेब की सोच को भी बेंच दिया। और शरद पवार की गोद में जाकर बैठ गए। आज वह न घर के रहे न घाट के रहे। लोगों ने उन्हें जमीन लाकर फेंक दिया है।”

तुष्टिकरण के साथ नहीं हमारे साथ आओ

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जनता सब जानती है। वो लोग जो 1983 के बम हमले करने वालों के साथ खड़े थे उन्हें बालासाहेब ठाकरे क्या कहते थे। उद्धव ठाकरे उनके साथ जाकर बैठ गए। जो तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। जो सुबह शाम मुस्लिम-मुस्लिम करते हैं। अरे तुष्टिकरण करने वालों के साथ नहीं हमारे साथ आओ ये मोदी सरकार है जो सबका साथ और सबका विकास करती है।”

राज्य में दोबारा बनेगी एनडीए सरकार 

देवेंद्र की फडणवीस की तारीफ करते हुए ठाकुर ने कहा, “विदर्भ की मिटटी से महाराष्ट्र को देवेंद्र फडणवीस के रूप में युवा नेतृत्व मिला। फडणवीस ने मुख्यमंत्री रहते हुए बेहद शानदार तरीके से सरकार चलाई। अभी भी जो सरकार का डेढ़ साल बचा हुआ है। उसे भी शानदार तरीके से पूरा करेंगे। केंद्र में फिर एक बार मोदी सरकार और राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनाएंगे।”