logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती लोकसभा सीट पर प्रहार ने ठोका दावा, बच्चू कडु बोले- युति में नहीं मिली सीट तो अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव


अमरावती: लोकसभा चुनाव में केवल कुछ महीना बचा हुआ है। लेकिन उसके पहले राज्य में सीटों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। प्रहार प्रमुख बच्चू कडु ने अमरावती लोकसभा सीट पर दावा ठोक दिया है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कडु ने कहा कि, "युति में सभी दल लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। हमने अमरावती सीट पर दावा किया है। लेकिन अगर भाजपा-शिंदे गुट गठबंधन में हमें यह सीट नहीं मिली फिर भी हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।"

कडु ने कहा, "हम अमरावती की सीट से चुनाव लड़ेंगे। हम तैयार हैं। मैंने खुद अमरावती लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। मैं निर्दलीय लड़ा था। मुझे किसी भी बड़े राजनीतिक दल से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष समर्थन नहीं मिला। फिर भी मैं केवल पांच हजार वोटों से हारा था, इसलिए हम यह सीट नहीं छोड़ेंगे।" उन्होंने कहा, "हम इस निर्वाचन क्षेत्र में किसी से भी लड़ेंगे। हालांकि यह निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित है, अगर भविष्य में भी ऐसा होता है तो हम यहां उतनी ही मजबूत नेता को मैदान में उतारेंगे। इसलिए हमें कोई टेंशन नहीं है।"

साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार

प्रहार प्रमुख ने कहा, "हम चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं। कल हमारी मीटिंग हुई थी। हमने 15 से 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा जाएगा। सभी दल सत्ता में हैं। आइए देखें कि एक घटक पार्टी के रूप में हम इससे कैसे निपट सकते हैं। गठबंधन की संभावना है। हम साथ मिलकर लड़ने को तैयार हैं। लेकिन अगर सुलह नहीं हुई तो हम अलग-अलग लड़ेंगे।"

कडु के इस दावे से नवनीत राणा की मुश्किलें बढ़ी

ज्ञात हो कि, वर्तमान में नवनीत कौर राणा इस सीट से निर्दलीय सांसद है। वहीं वह केंद्र में भाजपा की सरकार को अपना समर्थन कर रही हैं। वहीं उनके पति  रवि राणा भी राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार को अपना समर्थन दिया है। कडु भी शिंदे गुट का समर्थन कर रहे हैं। पिछले दिनों हमने राणा और कडु के बीच विवाद भी हुआ, जो पुरे राज्य भर में सुर्ख़ियों में रहा। वहीं अब कडु के इस दावे से नवनीत राणा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।