logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Baba Siddique Murder Case: दोषी कौन है ये मायने नहीं रखता, सख्त कार्रवाई होगीः डिप्टी सीएम फडणवीस


गोंदिया: पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या मामले पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की प्रतिक्रिया सामने आई है। फडणवीस ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि, "पूर्व मंत्री एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के निधन की खबर बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक है। इसी के साथ यह भी कहा कि, " दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कोई भी हों। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

रविवार को फडणवीस गोंदिया दौरे पर पहुंचे थे, जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। फडणवीस ने कहा, "यह एक दुखद और गंभीर घटना है। बाबा सिद्दीकी से मेरी गहरी दोस्ती थी। इस तरह की घटना से हम सभी स्तब्ध हैं। उनकी आत्मा को शांति मिलें। विधायक जीशान सिद्दीकी और सिद्दीकी परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले, यही प्रार्थना!" 

फडणवीस ने आगे कहा, "इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। आज आरोपियों की हिरासत मिलने के बाद पुलिस ब्रीफिंग करेगी। जो थ्योरी आ रही हैं, वे आधिकारिक नहीं हैं। कुछ एंगल देखे जा रहे हैं और जांच चल रही है।"