logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

बच्चू कडु ने प्रफुल्ल पटेल को दी चेतावनी, कहा - अपनी औकात में रहें ...


गोंदिया: सड़क अर्जुनी में प्रहार पार्टी की प्रचार सभा आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी प्रमुख बच्चू कडु भी शामिल हुए। यहाँ पत्रकारों से बातचीत में कडु ने सांसद प्रफुल्ल पटेल को चेतावनी देते हुए कहा कि वो अपनी औकात में रहें, वरना हम उनसे ज्यादा भारी हैं  

दरअसल, एक प्रचार सभा के दौरान सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि हम देखेंगे कि मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के एनसीपी अजीत पवार गुट के बागी विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे किस तरह से बिल पास करवाते हैं।

विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे ने पार्टी से बगावत कर प्रहार पार्टी का समर्थन किया और उनके बेटे सुगत चंद्रिकापुरे को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया। सुगत प्रहार के बैट चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं।

सांसद प्रफुल्ल पटेल के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर बच्चू कडू ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल को अपनी औकात में रहें, तभी हम भी अपनी औकात में रहेंगे। कडु ने कहा कि यदि उन्होंने औकात छोड़ी, तो हम उनसे भी ज्यादा भारी हैं।