logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बच्चू कडु ने भाजपा को दी सलाह, कहा- शिंदे के कारण आप सरकार में, इसलिए करो उनकी इज्जत


अमरावती: प्रहार प्रमुख बच्चू कडु ने भारतीय जनता पार्टी को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ी सलाह दी है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कडु ने कहा कि, “शिंदे की बगावत के कारण आज भाजपा सत्ता में हैं, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री की इज्जत करानी चाहिए।” इसी के साथ कडु ने यह भी कहा कि, “अगर ऐसा नहीं हुआ तो अगले चुनाव में विधायकों की संख्या कम होकर आधी हो जाएगी।” 

अचलपुर विधायक ने कहा, “एकनाथ शिंदे ने 40 विधायकों के साथ विद्रोह किया. उन्हीं के बलिदान से आज भाजपा सत्ता में आई है। उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए और शिंदे की अहमियत समझनी चाहिए, नहीं तो अगले पांच साल उद्धव ठाकरे की सरकार रहती तो बीजेपी में 105 विधायकों की संख्या बढ़कर 50 से 60 हो जाती. इसलिए, शिंदे और उनके सहयोगियों के महत्व पर ध्यान देना जरूरी है।”

प्रहार प्रमुख ने कहा, “हम राजनीतिक लोग अहम्न वाले नहीं हैं। नेताओं का दिल बड़ा होना चाहिए। मीडिया में इनकी चर्चा हो रही है। केंद्र में 24 दलों की सरकार मिलकर काम कर सकती है। लेकिन, गांव में दो गुट एक साथ बैठने को तैयार नहीं हैं। इसलिए बड़े नेताओं को बहुत सावधानी से काम करना पड़ता है। एकनाथ शिंदे अकेले मुख्यमंत्री हैं। जिनके बंगले पर रात के बारह से एक बजे तक लोग मदद के लिए आते हैं। वे जितनी चाहें मदद भी करते हैं।”

पूर्व मंत्री ने कहा, “कई जगहों पर विकास कार्यों के लिए जानबूझ कर प्रताड़ित किया जा रहा है। वरिष्ठों से कोई उत्पीड़न नहीं।” उन्होंने कहा, “विधायक-सांसद स्थानीय स्तर पर पीड़ित हैं, इसलिए भाजपा को सावधानी बरतनी चाहिए। फर्जी बीज, खाद, विधायक, सांसद, मंत्री, सचिव, कृषि अधिकारी इन मामलों में दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार को क्या फायदा। लेकिन किसानों से ठगी करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सिस्टम बेकार है।”