logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

ननद भाभी के झगड़े में कूदे बच्चू कडू, कहा - राणा दंपत्ति को फडणवीस का संरक्षण, हो बयान की जांच


अमरावती: अचलपुर विधायक बच्चू कडू ने कहा है कि विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी सांसद नवनीत राणा कुछ भी कहते हैं क्योंकि उन्हें गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का संरक्षण प्राप्त है.

नवनीत राणा ने हाल ही में कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर पर निशाना साधा था. नवनीत राणा ने 2019 के चुनाव में दही हांडी कार्यक्रम में यशोमति ठाकुर पर रवि राणा से कॅश लेने का आरोप लगाया है.

बच्चू कडू इस बात को लेकर पुलिस से शिकायत करने जा रहे हैं. उन्होंने नवनीत राणा के बयान के आधार पर गहन जांच की मांग की है.

कडू ने कहा, “राणा दंपत्ति केवल देवेंद्र फडणवीस के अभय के कारण ही कोई बयान देते हैं। फडणवीस को राणाओं पर लगाम लगानी चाहिए. नवनीत राणा ने खुलेआम कहा है कि उन्हें पैसे दिए हैं. इसलिए जांच होनी चाहिए.”