logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बच्चू कडु ने अपनी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- आयोध्या में जाकर सरकार को बुद्धि आए करेंगे प्राथना


अमरावती: प्रहार प्रमुख बच्चू कडु लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कडु जल्द ही आयोध्या दौरे पर जाने वाले हैं। जहां वह रामलला के दर्शन करने वाले हैं। अपने दौरे की जानकारी देते हुए कडु ने कहा कि, " 29 अक्टूबर को आयोध्या जाने वाले हैं, जहां हम राम लाला से किसान हितैषी सरकार आये इसके लिए कामना करेंगे।" 

कडु ने कहा, "हम लोग अयोध्या पहुंचकर भगवान रामचन्द्र के दर्शन करने जा रहे हैं। हम भगवान को कपास, गन्ना, संतरा, सोयाबीन चढ़ाएंगे. इस सरकार को सद्बुद्धि दें, हम भगवान रामचन्द्र से प्रार्थना करेंगे। हम आर्थिक आरक्षण की भी लड़ाई शुरू करेंगे. राष्ट्रवादी किसान दल ने हमें आमंत्रित किया है. हम शहीदों को याद करने और किसानों को मरने से रोकने के लिए 'मेरा देश मेरा खून' अभियान चलाने जा रहे हैं।'

इस देश की आजादी के लिए हिंदू, मुस्लिम, दलित सभी ने बलिदान दिया है।' हम किसानों और खेत मजदूरों के साथ एक आंदोलन शुरू कर रहे हैं, हम अब आर्थिक आरक्षण की लड़ाई शुरू करने जा रहे हैं। हम पूरे भारत में यात्रा करेंगे। बच्चू कडू ने कटु स्वर में कहा कि हम यह अभियान शहीदों और किसानों के लिए कर रहे हैं।