logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

महाविकास अघाड़ी में होगी बच्चू कडु की वापसी, यशोमति ठाकुर बोली- उन्होंने छोड़कर की गलती


अमरावती: बच्चू कडु और महायुति के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। कडु लगातार किसान, मराठा आरक्षण को लेकर अपनी ही समर्थन वाली सरकार पर हमलवार है। इसी बीच आज कडु की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात होने की चर्चा है। वहीं इसके बाद प्रहार प्रमुख की दोबारा महा विकास अघाड़ी में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई है। वहीं इस पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "कडु ने महाविकास अघाड़ी छोड़कर गलती की थी।"

एक निजी चैनल से बात करते हुए ठाकुर ने कहा, "मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. अगर बच्चू कडू महाविकास अघाड़ी में आ रहे हैं तो उनका स्वागत है. लेकिन, मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. मूलतः यह कहने में कोई दिक्कत नहीं है कि बच्चू कडु जैसे नेता को वहां (महायुति) नहीं जाना चाहिए था. वह महाविकास अघाड़ी में मंत्री भी थे।"