logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

समय आया तो महायुति तो देंगे झटका: बच्चू कडू


अमरावती: प्रहार जन शक्ति पार्टी के संस्थापक विधायक बच्चू कडू ने सत्तारूढ़ महागठबंधन को लोकसभा चुनाव में झटका देने की चेतावनी दी है. कडू ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिला तो हम निश्चित तौर पर अलग निर्णय लेंगे. कडू ने कहा कि हम उनकी मदद के लिए तैयार थे. लेकिन ऐसा लगता है कि वे हमें अपने साथ नहीं चाहते. उन्होंने कहा, “अगर ऐसा है तो हम उन्हें दिखाएंगे, समय-समय पर उन्हें झटका देंगे.” उन्होंने यह भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव में पश्चिम विदर्भ से प्रहार का पहला सांसद होगा.

अमरावती में बच्चू कडू की प्रहार जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति तय की गई. इस बैठक से पहले समाचार चैनलों से बात करते हुए बच्चू कडू ने लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महागठबंधन का अपमान करने की चेतावनी दी है.

उन्होंने कहा, “हमें पूरे प्रदेश से हमारे कार्यकर्ताओं के फोन आ रहे हैं. महागठबंधन में हमारे बारे में कोई विचार नहीं कर रहा, सिर्फ हमें रखा गया है. हमें उसका बदला लेना चाहिए.” 

देखें वीडियो: