logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बदलापुर की घटना पर संजय गायकवाड का आपत्तिजनक बयान, कहा- क्या मुख्यमंत्री स्कूलों के बाहर पहरा देंगे?


बुलढाणा: बदलापुर की घटना को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। घटना पर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने सामने हैं। इसी बीच शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ने मामले पर हल्की बात कर दी है। उन्होने कहा कि, विपक्ष घटना को लेकर सरकार को जिम्मेदार बता रहा है। अब क्या मुख्यमंत्री सभी स्कूलों के बाहर जाकर पहरा दें? यही नहीं गायकवाड ने विपक्ष पर ओछी राजनीति करने का आरोप भी लगाया। 

गायकवाड ने कहा कि, "बदलापुर की घटना पर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। इस मामले में जिस तरह का आंदोलन किया जा रहा है वह मैं देख रहा हूं। उम्र कम रहने पर इस तरह के अपराध करने की प्रवृत्ति आ जाती है।" विपक्ष पर हमला बोलते हुए गायकवाड ने कहा कि, विपक्ष लगातार इस मामले के लिए सरकार को जिम्मेदार बता रहा है। अब क्या मुख्यमंत्री हर स्कूल के बाहर पहरा दें या पुलिस अधीक्षक जाकर घरों के बाहर बैठे। यही नहीं आरोपी पहले फोन करें की मैं बलात्कार करने जा रहा हूं। आओ और मुझे पकड़ो।"

शिवसेना विधायक ने आगे कहा, इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। लेकिन हो रही है। इसके लिए सिस्टम बना हुआ है। इसपर पुलिस कार्रवाई करेगी। अगर वह नहीं कर पाई तो एसआईटी और अन्य एजेंसियां करेंगी। इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि आरोपी को कड़ी सजा कैसे मिले इसपर काम करना चाहिए। लेकिन यहां पूरा विपरीत है। कुछ होता है तो राजनीति शुरु हो जाती है।"