logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

नाना पटोले को घेरने भाजपा ने बनाई खास रणनीति, जिला चुनाव प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने की संगठन बैठक


भंडारा: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव में हुई गलतियों को दूर करने में लगी है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र साकोली में घेरने के लिए भाजपा ने खास रणनीति बनाई है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को जिला चुनाव प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने साकोली में संगठनात्मक बैठक की। जहां उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को समझा और कार्यकर्ताओं को आगमी चुनाव में मजबूती से लड़ने का आवाहन किया।

साकोली विधानसभा राज्य की प्रमुख हॉट सीटो में से एक है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले लगातार इस सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे रहे हैं। 2019 में नाना ने भाजपा के परिणय फूके को 10 हज़ार से ज्यादा वोटो से हराया था। इसके बाद जब राज्य में महाविकास आघाड़ी की सरकार बनी तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस का प्रमुख बनाया गया। जिसके कारण उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

वर्तमान में नाना महायुति सरकार पर सबसे मुखकर विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। वह केंद्र सहित राज्य की महायुति सरकार पर हमलावर रहते हैं। नाना को उनके जिले में ही घेरने के लिए भाजपा ने भी विशेष योजना तैयार की है। वहीं इसकी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश में गृहमंत्री रहे और वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को सौंपा है। मिश्रा को संगठन का व्यक्ति माना जाता है। 2018 विधानसभा सहित उसके बाद जिस तरह मध्य प्रदेश में सरकर बदली उसका कार्यभार भी नरोत्तम मिश्रा के ही हांथ में था। 

इसी को देखते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मिश्रा को पटोले के गृह क्षेत्र भंडारा का प्रभार सौंपा है। शुक्रवार को मिश्र ने साकोली विधानसभा सीट के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व विधायक अनिल सोले, सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मिश्रा ने जहां विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को जाना। इसी के साथ आगमी विधानसभा चुनाव किस रणनीति के साथ उतरना है उसको लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया।