logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: जिला अस्पताल में गुटखा प्रतिबंध की उड़ीं धज्जियां: मरीजों के परिजनों की जेबों से निकल रहा गुटखा, गेट पर तलाशी शुरू


भंडारा: भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध होने के बावजूद मरीजों के परिजन बेधड़क गुटखा लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गुटखा खाकर थूकने से भारी गंदगी फैल रही है। इसके चलते अब अस्पताल प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए प्रवेश द्वार पर ही मरीजों और उनके परिजनों की जेबों की तलाशी लेना शुरू कर दिया है।

भंडारा जिला सामान्य अस्पताल... जहां रोजाना हजारों मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही रहती है। अस्पताल परिसर को स्वच्छ और तंबाकू मुक्त बनाए रखने के लिए यहां गुटखा, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।

लेकिन इस पाबंदी के बावजूद कई परिजन छिपकर गुटखा अस्पताल के भीतर ले जा रहे हैं। अस्पताल के कोनों और परिसर में गुटखा खाकर थूकने से गंदगी और अस्वच्छता का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

इसी को देखते हुए अब अस्पताल प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्य प्रवेश द्वार पर ही सुरक्षाकर्मियों द्वारा परिजनों की तलाशी ली जा रही है। तलाशी के दौरान जेब में गुटखा, तंबाकू या अन्य नशीले पदार्थ मिलने पर उन्हें बाहर ही रोककर जब्त किया जा रहा है।

अस्पताल स्वास्थ्य और उपचार का केंद्र होता है, लेकिन अगर वहीं गुटखे की पीक से गंदगी फैलेगी, तो यह प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में जरूरत है कि अस्पताल में गुटखा प्रतिबंध सिर्फ नियमों तक सीमित न रहकर ज़मीनी स्तर पर भी पूरी सख्ती से लागू किया जाए।