logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: 25 जुलाई को रेड अलर्ट, सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित


भंडारा: भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 जुलाई 2025 को भंडारा जिले में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

संभावित आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा और किसी भी दुर्घटना की आशंका को टालने के उद्देश्य से, भंडार जिले की सभी आंगनवाड़ियां, पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक, माध्यमिक शालाएं, महाविद्यालय तथा निजी कोचिंग संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30(2)(5) एवं (18) के तहत लिया गया है। संबंधित सभी संस्थानों को इस आदेश का तत्काल पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें, आवश्यक सावधानियाँ अपनाएँ और किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष, जिलाधिकारी कार्यालय, भंडारा से संपर्क करें।