logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

श्री राम को लेकर भंडारा की सियासत गरमाई, विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने उद्धव ठाकरे को लिया आड़े हाथ


नागपुर: मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को लेकर राज्य की सियासत गर्मा गई है। शहर में भगवान श्री राम की मूर्ति लगाने को लेकर उद्धव गुट और शिवसेना गुट आमने सामने आ गए हैं। उद्धव गुट के जिला अध्यक्ष संजय रहपडे ने मूर्ति लगाने का विरोध किया किया है। जिसको लेकर विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोला और पूछा कि, आखिर शिवेना को कहां ले जा रहे हैं? 

भोंडेकर ने कहा, "हम हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के कट्टर हिंदुत्व विचारों के कारण शिवसेना में शामिल हुए।  हमने सिर्फ और सिर्फ तब ही शिवसेना का समर्थन किया था.'  लेकिन अब चिरंजीव उद्धव ठाकरे पार्टी के नेता हैं.  उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवान श्रीराम की मूर्ति का विरोध कर रहे हैं.  अपनी रिपोर्ट दे रहे हैं.  प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है.  मुझे आश्चर्य है कि क्या उद्धव साहब ने हिंदू धर्म छोड़ दिया है?  जिस भगवान श्री राम का आप विरोध कर रहे हैं, जिला प्रमुख आपका विरोध कर रहे हैं, आप अपनी पार्टी को कहां ले जा रहे हैं.?  चाहे आप कितने भी बड़े-बड़े भाषण दें.  लेकिन अब आपकी सोच स्पष्ट तौर पर अब जनता के सामने आ गया है। जनता कभी माफ नहीं करेगी"