logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बच्चू कडु को बड़ा झटका, मेलघाट विधायक राजकुमार पटेल शिवसेना शिंदे गुट में होंगे शामिल!


अमरावती: विधानसभा चुनाव आते ही राजनीतिक दल अपनी सुविधा के अनुसार, साथी और गठबंधन की तलाश में लगे हुए हैं। प्रहार पार्टी प्रमुख बच्चू कडु भी इसी क्रम में महायुति और महाविकास अघाड़ी के समक्ष तीसरी अघाड़ी बनाने के पक्ष में लगे हुए हैं। कडु के प्रयास के बीच उनकी पार्टी में सब सही नहीं दिखा रहा है। पार्टी नेता और मेलघाट विधायक कडु से अलग राह पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पटेल का एक पोस्टर सामने आया है, जिसमें कडु के बजाय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की फोटो लगी हुई है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो है है कि, क्या पटेल बच्चू का साथ छोड़ धनुषबाण थामेंगे।

दरअसल, राजकुमार पटेल ने रविवार को कार्यकर्ता संवाद बैठक बुलाई है। बैठक में बच्चू कडु की जगह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तस्वीर लगी हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पटेल ने कडु की पार्टी प्रहार की टिकट पर चुनाव लड़ा था और विधायक बने थे। बीते पांच साल से वह लगातार कडु के साथ बने हुए थे। फिर चाहे महाविकास अघाड़ी में शामिल होना हो या बगावत कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी जाना हो। कडु और पटेल साथ-साथ रहे। 

हालांकि, एन चुनाव के समय पटेल के पोस्टर से कडु की तस्वीर ग़ायब होना और मुखयमंत्री शिंदे की तस्वीर आना चर्चा का विषय बन गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिंदे ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पटेल को बड़ा वादा किया है। जिसके बाद से पटेल ने प्रहार से बगावती सुर अपना लिया है। वहीं इस पोस्टर के सामने आने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि, क्या पटेल प्रहार को छोड़ शिवसेना में शामिल होंगे? अगर ऐसा होता है कडु किस तरह का रुख अपनाएंगे? इन्हीं चर्चाओं के बीच कल होने वाली कार्यकर्ता बैठक में पटेल किस तरह जायेंगे इस पर सभी का ध्यान लगा हुआ है।