logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका; शुभास देसाई के बेटे भूषण शिंदे गुट में शामिल, सीएम की मौजूगी में पार्टी में हुए शामिल


मुंबई: उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दायां हाथ कहलाने वाले शुभास देसाई (Shubhash Desai) के बेटे भूषण देसाई (Bhushan Desai) शिंदे गुट (Shinde Group) में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की मौजूदगी में भूषण को पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देसाई का स्वागत करते हुए कहा कि, "पार्टी का काम कर लगातार लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कई सांसद और विधायक भी पार्टी में शामिल होंगे।"

उद्धव ठाकरे पर भी बोला हमला

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बार उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कई सालों तक मुंबई में उनकी सत्ता थी लेकिन वो कुछ नहीं कर पाए. हम बालासाहेब के विचारों के साथ चल रहे हैं। हम जो काम कर रहे थे, उससे भूषण देसाई प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने पार्टी में काम करने की इच्छा जताई। भूषण ने कामकाजी लोगों के साथ रहने का फैसला किया है।"

बालासाहेब ठाकरे मेरे भगवान

भूषण देसाई ने कहा कि, "बालासाहेब मेरे भगवान हैं। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के विकास और बाला साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मैंने उनका काम देखा है। उनके काम करने का तरीका भी जाना जाता है। इसलिए मैंने उनके साथ काम करने का फैसला किया।"

पिता को दी थी पहले जानकारी

शिंदे गुट में शामिल होने पर पिता को जानकारी दी थी। इस सवाल पर भूषण देसाई ने कहा, "शिवसेना ठाकरे समूह के नेता सुभाष देसाई ने मेरे फैसले के बारे में पहले ही बता दिया था। मेरे पिता की राजनीतिक भूमिका हो सकती है। हालांकि, मेरा खुद का एक अलग राजनीतिक रुख हो सकता है।"