logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

महानगर पालिका चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने, इस महीने तारीखों का हो सकता है ऐलान


नागपुर: राज्य में महानगर पालिका के चुनाव पिछले कई महीनों से रुके हुए हैं। विपक्षी दल लगातार राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार पर चुनाव नहीं कराने का आरोप लगा रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा सहित सरकार सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित होने का हवाला देकर चुनाव में देरी की बात कह रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल सितंबर और अक्टूबर महीने में राज्य के अंदर महानगर पालिका के चुनाव कराये जा सकते हैं।

भाजपा ने शुरू की तैयारी 

चुनाव की आहट को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने चुनाव को देखते हुए तमाम शहरो में बैठक करना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आगामी दो महीने में  राज्य भर के अंदर घर-घर चलो अभियान शुरू कर दिया है। इसी अभियान के माध्यम से भाजपा मतदातओं को संपर्क करेगी और राज्य सरकार सहित केंद्र सरकार के कामों की जानकारी पहुंचाई जाएगी।