logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

गोंदिया में नाना पटोले को बड़ा झटका! नाना के करीबी नीलम हलमारे भाजपा में करेंगे प्रवेश


गोंदिया: गोंदिया में नाना पटोले को बड़ा झटका लगा है. नाना पटोले के करीबी माने जाने वाले नीलम हलमारे ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है. वह आज गोंदिया विधायक विनोद अग्रवाल की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल होंगे.

दिलचस्प बात यह है कि गोंदिया जिले में नाना पटोले के करीबी के तौर नीलम हलमारे को जाना जाता है. नीलम हलमारे पिछले 25 सालों से नाना पटोले के साथ हैं.

आज 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ वो बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. इसे नाना पटोले और कांग्रेस के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है. खासकर तब जब हाल ही में नाना से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद छीन लिया गया है. अब नाना के करीबी भी उनका साथ छोड़ते नजर आ रहे हैं.