logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है बीजेपी: नाना पटोले


अमरावती: जालना जिले से मराठा आरक्षण का मुद्दा फिर उठा है. कल यहाँ ओबीसी समुदाय की सार्वजनिक एल्गार महासभा हुई. इसी पृष्ठभूमि में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने शिंदे-फडणवीस सरकार की आलोचना की है.

नाना पटोले शुक्रवार शाम को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगर लोगों के मन में शर्म नहीं है तो सरकार को जातिवार जनगणना करानी चाहिए. उन्होंने आलोचना की है कि बीजेपी संविधान को गंदा करने का काम कर रही है, सरकार की ओर से दो समुदायों के बीच विवाद पैदा किया जा रहा है.

पटोले ने कहा, “मध्यम वर्ग की दिवाली फीकी हो गई है, कई किसानों ने आत्महत्या कर ली है. बेरोजगार छोटे दुकानदार आत्महत्या कर रहे हैं. सरकार की गलत प्लानिंग लोगों की जान ले रही है. वे उन चीज़ों का वादा करते हैं जो आपके हाथ में नहीं हैं.” 

नाना पटोले ने शिंदे-फडणवीस की आलोचना करते हुए कहा है कि गृह मंत्री ने मराठा प्रदर्शनकारियों पर हल्का लाठीचार्ज किया है और आज जो स्थिति पैदा हुई है उसके लिए मुख्यमंत्री का बयान जिम्मेदार है.