logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बीजेपी सांसद अनिल बोंडे का सनसनीखेज आरोप, कहा - अमरावती में बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को दी जाती है पनाह


अमरावती: बीजेपी सांसद अनिल बोंडे ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि अमरावती में बांग्लादेशी रोहिंग्या को पनाह दी जा रही है. उनके इस आरोप से राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है. इस आरोप के बाद पुलिस के सामने अमरावती में शरण लिए बांग्लादेशियों को ढूंढना बड़ी चुनौती है. 

डॉ बोंडे ने कहा कि अमरावती एक प्रयोगशाला है. पहले जब दंगे की स्थिति थी. उस समय यह भी बताया गया था कि बांग्लादेशियों को यहां शरण दी जा रही है. डॉ बोंडे ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने कहा, “इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति थी कि क्या अमरावती में शरण लेने वाले बांग्लादेशी रोहिंग्या पश्चिम बंगाल के निवासी थे. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का मामला सामने लाया. उस समय से हर कोई जागरूक हो गया है. औद्योगिक संपदा में बांग्ला भाषी नागरिक हैं. इनमें से कई के दस्तावेज संदिग्ध हैं. अब महाराष्ट्र में घोषणा कर दी गई है कि वे बांग्लादेश से आए हैं.”

अनिल बोंडे ने कहा कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला भी बांग्लादेशी है. इसलिए सरकार ने इस बांग्लादेशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अभियान चलाया है.