logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बडनेरा विधानसभा क्षेत्र में खुला भाजपा का जनसंपर्क कार्यालय, महायुति से रवि राणा को चुनौती?


अमरावती: बीजेपी नेता और विधायक श्रीकांत भारतीय के भाई तुषार भारतीय ने अमरावती जिले के बडनेरा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क कार्यालय शुरू किया है. इस सीट से तुषार भारतीय चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं. इसका मतलब कि रवि राणा को उनकी समर्थित महायुति से चुनौती मिल रही है.

रवि राणा महायुति में हैं. इसके बावजूद बीजेपी के तुषार भारतीय ने रवि राणा के खिलाफ काम शुरू कर जनसंपर्क तेज कर दिया है. इस पर भारतीय ने कहा कि बीजेपी रवि राणा को उम्मीदवारी नहीं देगी, खराब स्थिति में भी हम बीजेपी के साथ थे. तुषार भारतीय ने दावा किया है कि इसी के चलते भाजपा मुझे ही उम्मीदवारी देगी. 

विधायक रवि राणा ने कहा कि भाजपा कार्यालय खोलने वालों ने लोकसभा चुनाव में नवनीत राणा के खिलाफ काम किया। वहीं, बीजेपी विधायक श्रीकांत भारतीया और उनके भाई तुषार भारतीया कटप्पा की भूमिका में हैं. उन्होंने बीजेपी से बगावत कर दी. रवि राणा ने मांग की है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.