logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

राजकमल चौक पर भिड़े बीजेपी-शिवसेना (ठाकरे) समर्थक, बैनर फाड़ने से हुआ विवाद


अमरावती: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर बीजेपी ने अमरावती के राजकमल चौक पर जश्न का आयोजन किया. इस मौके पर बीजेपी के स्थानीय नेता मौजूद रहे. यहां से नेताओं और अधिकारियों के निकलते ही बीजेपी के कथित समर्थकों ने राजकमल चौक पर बलवंत वानखड़े के प्रचार कार्यालय पर लगे बैनर को फाड़ दिया, जिसके बाद शिवसेना और बीजेपी के समर्थक भीड़ गए. 

राजकमल चौक पर करीब दो घंटे तक यह सिलसिला चलता रहा. शुरुआत में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजकमल चौक पर स्थानीय शिवसेना नेता सुनील खराटे द्वारा लगाए गए एक पोस्टर को फाड़ दिया। फिर डेढ़ घंटे तक मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे लगे। इस समय पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे पीछे नहीं हटे और नारे लगाते रहे. इसी दौरान बीजेपी नेता किरण पातुरकर वहां पहुंचे, उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुनने की स्थिति में नहीं था.

तभी रात करीब 9.30 बजे शिवसेना के सुधीर सूर्यवंशी, प्रवीण हरमकर, पंजाबराव तायवाड़े आदि दाखिल हुए। उन्होंने जय शिवाजी, जय भवानी के नारे लगाये. उन्होंने उद्धव ठाकरे के पोस्टर फाड़े जाने का विरोध किया और मांग की कि पोस्टर फाड़ने वालों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. साथ ही राजकमल चौक पर बैठ गये और नारेबाजी करने लगे.

कुछ लोगों ने मोदी विरोधी नारे लगाए और दोनों पक्षों के समर्थक भीड़ गए. पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को समझाने का प्रयास किया. इसके बाद भाजपा समर्थक शांत हो गए और एक तरफ चले गए। लेकिन ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने नारेबाजी जारी रखी. देर रात इस मामले में सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी.