logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले का दावा, हम 45 से अधिक लोकसभा और 200 से अधिक विधानसभा सीटें जीतेंगे


बुलढाणा: बीजेपी ने आगामी चुनाव के लिए 'महाविजय 2024' संकल्प की घोषणा की है. बीजेपी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है. लोकसभा के लिए 'मिशन 45' जबकि विधानसभा के लिए 'मिशन 200' का ऐलान किया गया है.

इसके तहत प्रत्येक जिले में विशेष बैठकें, कार्यकर्ता शिविर, मार्गदर्शन बैठकें आयोजित की गई हैं और इसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने 2 सितंबर को बुलढाणा जिले के घाट के रजतनगरी खामगांव में समर्थन संपर्क किया है. इस मौके पर घर-घर चलो अभियान को लेकर बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

खामगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक एडवोकेट आकाश फुंडकर के नेतृत्व में मिशन महाविजय 2024 के तहत खामगांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी का महाविजय 2024 मिशन, घर-घर चलो अभियान चल रहा है और हम इस माध्यम से हर घर तक पहुंचने वाले हैं.

उन्होंने विश्वास जताया है कि आने वाले चुनाव में महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र से 45 लोकसभा और 205 से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतेगी. उन्होंने इस दौरान कहा कि अगर देश में एक समान नागरिक कानून होगा तो यह सभी के हित में होगा.