logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: चिखली में बारिश का कहर, तूफान में पालने के साथ उड़ी छह महीने की बच्ची; हुई मौत


बुलढाणा: बुलढाणा जिले (Buldhana News) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। चिखली तहसील के देऊळगाव घुबे गांव में आये तूफान में घर की छत के साथ झूले में सो रही 6 महीने की मासूम बच्ची उड़ गयी। इस हादसे में  उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गयी। मासूम की मौत से परिसर में मातम छा गया है।  

बुलढाणा जिले में मानसून की पहली बारिश का कहर देखने को मिला। चिखली तहसील के साथ-साथ सिंदखेड़ाराजा तहसील में तूफानी हवाओ के साथ भरी बारिश हुई।  इस दौरान कई घरों के लगे टीन के छत उड़ गये। तो वही  सैकड़ों पेड़ गिर गये। इस बीच, चिखली तहसील के देउलगांव घुबे से एक दिल देहलादेनेवाली घटना सामने आयी है।   

देउलगांव घुबे गांव के एक घर में 6 महीने की मासूम सई भरत साखरे झूले में सो रही थी।झूला टीन के नीचे लोहे के एंगल से बंधा हुआ था। इसी दौरान गांव में आये तूफान से घर पर लगी टीन की छत उड़ गईं। साथ ही झूले में सो रही बच्ची भी उड़ गयी। टिन की छत और एंगल करीब 200 फीट की दूरी पर जा गिरे। इस भयानक हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में मातम पसर गया है। तो वही इस तूफान में गांव के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।