logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

हर्षवर्धन सपकाल के बयान से गरमाई सियासत; बावनकुले ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- महाराष्ट्र की संस्कृति पर कलंक


नाशिक: नाशिक में प्याज उत्पादक किसानों के मुद्दे को लेकर महाविकास आघाड़ी की ओर से बड़ा आंदोलन किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। सपकाल के विवादित बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है।

सपकाल के बयान पर अब भाजपा की ओर से जोरदार पलटवार किया गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने ट्वीट कर हर्षवर्धन सपकाल की भाषा और बयानबाजी की कड़ी निंदा की। बावनकुळे ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने अपने दिल्ली नेतृत्व को खुश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जो महाराष्ट्र की सभ्य राजनीतिक परंपरा पर कलंक है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा बयान किसी सामान्य कार्यकर्ता ने दिया होता तो शायद कोई ध्यान भी नहीं देता, लेकिन एक प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर इस तरह की भाषा कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति को दर्शाती है। बावनकुळे ने राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं पर भी व्यक्तिगत स्तर पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

साथ ही उन्होंने शायरी के जरिए भी तंज कसा और कहा कि कुछ लोग बड़े नेताओं को गाली देकर खुद को चर्चित बनाने की कोशिश करते हैं। बावनकुळे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ऐसी “गंदी और विकृत राजनीति” को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

दरअसल, चांदवड में किसानों के मोर्चे को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया था। उन्होंने प्याज खरीद, किसानों की बदहाली और सरकार के वादों को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उनके बयान के बाद अब राज्य में सियासी घमासान तेज हो गया है।