logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरौली विधान परिषद के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार किया तय, शैलेश अग्रवाल के नाम पर लगी मुहर!


चंद्रपुर: चंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरौली स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार का नाम लगभग तय हो गया है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वर्धा निवासी शैलेश अग्रवाल के नाम पर सहमति बन गई है।

चंद्रपुर में आयोजित कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में उम्मीदवार चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक विजय वडेट्टीवार, सांसद प्रतिभा धानोरकर तथा पूर्व मंत्री रणजीत कांबले उपस्थित थे। बताया जाता है कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के राजनीतिक समीकरण, मतों की रणनीति और चुनावी तैयारी पर चर्चा के बाद शैलेश अग्रवाल के नाम को प्राथमिकता दी गई।

शैलेश अग्रवाल महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं तथा कांग्रेस किसान सेल के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में भी कार्यरत हैं। किसान मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़, संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय राजनीतिक भूमिका के कारण उन्हें कांग्रेस का अध्ययनशील और संतुलित नेतृत्व माना जाता है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस जल्द ही अपने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है, जिसमें शैलेश अग्रवाल के नाम की घोषणा होने की संभावना है। हालांकि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के मतों का गणित साधना और महाविकास आघाड़ी के सभी घटक दलों के मतों को एकजुट रखना उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी।

विधान परिषद चुनाव को लेकर महाविकास आघाड़ी और महायुति दोनों ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इस निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है।