logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

MLC Election 2026: 'गद्दारी करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी', चंद्रपुर में विजय वडेट्टीवार का भाजपा पर हमला


चंद्रपुर: चंद्रपुर-गढ़चिरौली-वर्धा स्थानीय स्वराज संस्थाओं के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को चंद्रपुर में कांग्रेस पार्षदों और पदाधिकारियों से मुलाकात की।

इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए कांग्रेस ने विजय वडेट्टीवार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बैठक के दौरान उन्होंने पार्षदों से संवाद करते हुए पार्टी के प्रति निष्ठावान बने रहने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वडेट्टीवार ने भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस पार्षदों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “पार्टी से गद्दारी कर भाजपा के खेमे में जाने वाले नेताओं को जनता माफ नहीं करेगी। ऐसे लोगों को आने वाले समय में जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।”

वडेट्टीवार ने दावा किया कि भाजपा में गए कांग्रेस के कुछ पार्षद जल्द ही पार्टी में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पार्टी की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े हैं और आगामी चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

विधान परिषद चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण लगातार बदल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल अपने-अपने जनप्रतिनिधियों को साधने में जुटे हुए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस चुनाव में स्थानीय स्वराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है।