logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: रविकांत तुपकर का भाजपा पर हमला, कहा- फसलों को भाव नहीं, पड़ेगा बहुत महंगा


बुलढाणा: शेतकरी संगठन के नेता रविकांत तुपकर ने फसलों को भाव नहीं मिलने पर सरकार को घेरा है। तुपकर ने कहा, "सोयाबीन, कपास जो विदर्भ की मुख्य फसलें हैं, उनकी कीमत नगण्य मिल रही है। इससे उत्पादक किसानों का गुस्सा बढ़ रहा है. विदर्भ में सबसे ज्यादा बीजेपी के विधायक है। भविष्य में उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"

तुपकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "राज्य के सोयाबीन कपास किसान आर्थिक तंगी के भंवर में फंसे हुए हैं. पर्याप्त वर्षा न होने से उत्पादन घटेगा। खेती की लागत दोगुनी हो जायेगी और उत्पादन कम होगा. साथ ही कीमत भी नहीं मिलेगी. इसके कारण आज किसान न केवल संकट में है बल्कि आत्महत्या के कगार पर है।

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन हुक्मरानों को इससे कोई लेना-देना नहीं है. इसका असर न सिर्फ बीजेपी पर बल्कि सत्ताधारी पार्टी पर भी पड़ेगा. कल नासिक जिले में प्याज और टमाटर उत्पादकों ने अजित पवार का रास्ता रोक दिया. इसी तरह, सोयाबीन और कपास किसान इन शासकों को राज्य में घूमने नहीं देंगे।"