logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

राणा दंपति के लिए दिल्ली से आया बुलावा, शपथ ग्रहण से पहले बुलावे पर शुरू हुई चर्चा


अमरावती: अमरावती लोकसभा सीट से चुनाव हरने के बाद नवनीत राणा और  विधायक रवि राणा को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली बुलाया है। आदेश मिलते ही राणा दंपत्ति दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में वो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने वाले है।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को अमरावती लोकसभा सीट में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नवनीत राणा को भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक के तौर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार के लिए भेजा गया था। 2019 में नवनीत राणा के निर्दलीय चुने जाने के बाद उन्होंने पूरे पांच साल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया। इस बार उन्हें भाजपा के टिकट अमरावती से उम्मीदवार बनाया गया था। हालांकि रोचक मुकाबले में वो अपने प्रतिद्वंदी से महज 19 हजार 731 वोटों से हार गई।  

इस हार के कई कारण हो सकते है। इन सब पर ही चर्चा  के लिए नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को पार्टी ने दिल्ली बुलाया है। राणा दंपति के दिल्ली जाने के साथ ही  तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राणा के समर्थकों को उम्मीद है कि नवनीत राणा को राज्यसभा में भेजा जा सकता है। वैसे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि राणा को पार्टी क्या जिम्मेदारी देती है। नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले राणा अपने पहले वाले अंदाज में नजर आई।