logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

सांसद कार्यालय ताला तोड़ने का मामला; बलवंत वानखड़े और विधायक यशोमति ठाकुर सहित 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज


अमरावती: अमरावती जिलाधिकारी परिसर में सांसद कार्यालय का ताला तोड़कर कब्जा करने के आरोप में सांसद बलवंत वानखड़े, विधायक यशोमति ठाकुर सहित कुल 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सांसद बलवंत वानखड़े, विधायक यशोमति ठाकुर, बबलु शेखावत, विलास इंगोले, प्रवीण मनोहर, हरीश मोरे, वैभव वानखड़े, योगेश वानखड़े सहित 10 और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच शनिवार को रैली के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्यालय को फिर से सील कर दिया और कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही देर रात कार्यालय में ताला भी लगा दिया गया है। ऐसे में आशंका है कि आने वाले दिनों में सांसद के जनसंपर्क को लेकर विवाद फिर से तूल पकड़ सकता है।