logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नगरसेवकों की उम्मीदों पर प्रशासन का ‘पानी’; 4 करोड़ के प्रस्ताव को महज 10 लाख की मंजूरी?


चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर में गर्मियों के दौरान पानी के लिए भटक रहे नागरिकों के जख्मों पर मनपा प्रशासन ने मानो नमक छिड़क दिया है। शहर की पानी की समस्या दूर करने के लिए बनाये गए 4 करोड़ 67 लाख रुपये के  प्रस्ताव को आयुक्त ने केवल 10 लाख रुपये की मंजूरी देकर ‘ उनके उम्मीदो पर पानी फेर दिया , ऐसी जानकारी सामने आ रही है। इस बेहद कम निधि के कारण पूरे शहर में सिर्फ 23 सिंटेक्स टंकियां लगाई जाएंगी। ऐसे में एक प्रभाग के चार नगरसेवकों मे से “वह  टंकी आखिर किसे मिलेगी?” इस मुद्दे पर विवाद बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

फरवरी शुरू होते ही चंद्रपुरवासियों को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई हो रही है, जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस समस्या से राहत दिलाने और नागरिकों को सुविधा देने के लिए नगरसेवकों ने सिंटेक्स टंकियां और बोरवेल की मांग कि थी इस पर प्रशासन के तरफ से  4 करोड़ 67 लाख रुपये का बड़ा प्रस्ताव आयुक्त को भेजा गया । इस पर नगरसेवकों को उम्मीद थी कि इससे शहर की पानी व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। लेकिन आयुक्त द्वारा केवल 10 लाख रुपये की मंजूरी दिए जाने की चर्चा से  सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पानी संकट दूर कैसे होगा?

हर प्रभाग को सिर्फ एक टंकी? मिलने का अंदेशा लगाया
जा रहा है कि 10 लाख रुपये की इस बेहद कम राशि से पूरे शहर में केवल 23 सिंटेक्स टंकियां लगाने की योजना बनाई गई है। खास बात यह है कि प्रशासन हर प्रभाग में सिर्फ एक टंकी लगाने का गणित बना रहा है। जबकि चंद्रपुर के  प्रभागों में चार-चार नगरसेवक प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में यह एकमात्र टंकी आखिर किस वार्ड या किस नगरसेवक की सिफारिश पर लगाई जाएगी, इसे लेकर नगरसेवकों में ही टकराव की स्थिति बनती दिख रही है।

सोमवार की विशेष सभा में हंगामे के आसार
सोमवार को होने वाली मनपा की विशेष सभा में पानी संकट का मुद्दा केंद्र में रहने वाला है। एक तरफ नागरिकों का पानी के लिए आक्रोश और दूसरी ओर प्रशासन की कथित उदासीनता के कारण सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही आक्रामक हो गए हैं। 4 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को महज 10 लाख की मंजूरी दिए जाने से नगरसेवकों को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सोमवार की विशेष सभा काफी हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है।