logo_banner
Breaking
  • ⁕ DRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये का 522 किलो से अधिक गांजा जब्त किए; दो लोग गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: कलपाथरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था मृतक ⁕
  • ⁕ Amravati: पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में NSUI का मशाल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नगरसेवकों की उम्मीदों पर प्रशासन का ‘पानी’; 4 करोड़ के प्रस्ताव को महज 10 लाख की मंजूरी?


चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर में गर्मियों के दौरान पानी के लिए भटक रहे नागरिकों के जख्मों पर मनपा प्रशासन ने मानो नमक छिड़क दिया है। शहर की पानी की समस्या दूर करने के लिए बनाये गए 4 करोड़ 67 लाख रुपये के प्रस्ताव को आयुक्त ने केवल 10 लाख रुपये की मंजूरी देकर ‘ उनके उम्मीदो पर पानी फेर दिया , ऐसी जानकारी सामने आ रही है। इस बेहद कम निधि के कारण पूरे शहर में सिर्फ 23 सिंटेक्स टंकियां लगाई जाएंगी। ऐसे में एक प्रभाग के चार नगरसेवकों मे से “वह  टंकी आखिर किसे मिलेगी?” इस मुद्दे पर विवाद बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

फरवरी शुरू होते ही चंद्रपुरवासियों को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई हो रही है, जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस समस्या से राहत दिलाने और नागरिकों को सुविधा देने के लिए नगरसेवकों ने सिंटेक्स टंकियां और बोरवेल की मांग कि थी इस पर प्रशासन के तरफ से  4 करोड़ 67 लाख रुपये का बड़ा प्रस्ताव आयुक्त को भेजा गया। इस पर नगरसेवकों को उम्मीद थी कि इससे शहर की पानी व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। लेकिन आयुक्त द्वारा केवल 10 लाख रुपये की मंजूरी दिए जाने की चर्चा से  सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पानी संकट दूर कैसे होगा?

हर प्रभाग को सिर्फ एक टंकी? मिलने का अंदेशा लगाया जा रहा है कि 10 लाख रुपये की इस बेहद कम राशि से पूरे शहर में केवल 23 सिंटेक्स टंकियां लगाने की योजना बनाई गई है। खास बात यह है कि प्रशासन हर प्रभाग में सिर्फ एक टंकी लगाने का गणित बना रहा है। जबकि चंद्रपुर के  प्रभागों में चार-चार नगरसेवक प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में यह एकमात्र टंकी आखिर किस वार्ड या किस नगरसेवक की सिफारिश पर लगाई जाएगी, इसे लेकर नगरसेवकों में ही टकराव की स्थिति बनती दिख रही है।

सोमवार की विशेष सभा में हंगामे के आसार

सोमवार को होने वाली मनपा की विशेष सभा में पानी संकट का मुद्दा केंद्र में रहने वाला है। एक तरफ नागरिकों का पानी के लिए आक्रोश और दूसरी ओर प्रशासन की कथित उदासीनता के कारण सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही आक्रामक हो गए हैं। 4 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को महज 10 लाख की मंजूरी दिए जाने से नगरसेवकों को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सोमवार की विशेष सभा काफी हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है।