logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कांग्रेस के संगठनात्मक बदलावों को मिली रफ्तार, सेवादल जिलाध्यक्ष बने नगरसेवक सचिन कत्त्याल


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। हाल ही में चंद्रपुर महानगरपालिका के नगरसेवक सचिन कत्त्याल को कांग्रेस सेवादल के चंद्रपुर जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

पिछले लोकसभा, विधानसभा और महानगरपालिका चुनावों में कांग्रेस को अपेक्षित सफलता  मिलने के बाद आगामी चुनावों की पृष्ठभूमि में पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाने शुरू किए हैं। इसी क्रम में सचिन कत्त्याल को सेवादल के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने जिले में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने की कोशिश की है।

सचिन कत्त्याल इससे पहले एनएसयूआई और युवक कांग्रेस में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों का अनुभव रखने वाले कत्त्याल के सामने अब सेवादल के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की चुनौती होगी।