logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पूर्व विधायक प्रभाकरराव मामुलकर की पत्नी से करोड़ों की धोखाधड़ी, भांजे ने हड़पी 5 करोड़ की संपत्ति


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के राजुरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे स्वर्गीय प्रभाकरराव मामुलकर के परिवार से एक बेहद हैरान और दुखी करने वाला मामला सामने आया है। कभी इलाके में बड़ा रसूख रखने वाले मामुलकर परिवार की बुजुर्ग बहू सुमनताई मामुलकर आज अपनों के ही धोखे के कारण दाने-दाने को मोहताज होने की कगार पर हैं। उनके सगे भांजे और करीबियों ने मिलकर उनकी करीब 5 करोड़ रुपये की पूरी संपत्ति हड़प ली है।

सालों तक जिसे बेटे की तरह पाला, उसी ने दिया धोखा
स्वर्गीय प्रभाकरराव मामुलकर राजुरा क्षेत्र के एक बेहद प्रतिष्ठित नेता थे, जिन्होंने तीन बार विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की। मामुलकर दंपति की अपनी कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपने भांजे अभिजीत भुते को बचपन से अपने पास रखा और सगे बेटे की तरह उसका पालन-पोषण किया।

धोखे से दस्तखत लेकर बेची संपत्ति
आरोप है कि संपत्ति के लालच में आकर भांजे अभिजीत भुते और उसके कुछ रिश्तेदारों ने सुमनताई मामुलकर की ढलती उम्र और अकेलेपन का फायदा उठाया। आरोपियों ने सुमनताई को झांसे में लेकर उनके दस्तखत (हस्ताक्षर) करा लिए और उनकी जानकारी के बिना लगभग 5 करोड़ रुपये की पूरी संपत्ति बेच डाली।

अब सिर्फ पेंशन का सहारा, पुलिस में शिकायत दर्ज
धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद सुमनताई मामुलकर के पास अब अपनी कोई संपत्ति नहीं बची है। वे फिलहाल चंद्रपुर में अपने एक अन्य रिश्तेदार के घर शरण लिए हुए हैं। इस समय उनके पास जीवनयापन के लिए सरकारी पेंशन के अलावा कोई दूसरा जरिया नहीं बचा है। इस गंभीर मामले को लेकर सुमनताई ने राजुरा पुलिस स्टेशन में अपने रिश्तेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।