logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: 3 जुलाई को तय होगी मनपा में छह नए नगरसेवकों की एंट्री; राजनीतिक गॉडफादर्स के यहां लॉबिंग शुरू


चंद्रपुर: विभिन्न राजनीतिक विवादों और अंदरूनी मतभेदों के चलते लंबित चंद्रपुर शहर महानगरपालिका की बहुप्रतीक्षित आमसभा आखिरकार 3 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजे ‘रानी हिराई’ सभागृह में आयोजित की जाएगी। जून महीने में मनपा की राजनीति में चल रही उठापटक के कारण आमसभा नहीं हो सकी थी। अब होने वाली आमसभा के एजेंडे के विषय क्रमांक 22 के अनुसार मनपा के छह स्वीकृत (नामनिर्देशित) नगरसेवकों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके चलते राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

स्वीकृत नगरसेवकों के नामों की सिफारिश करने का अधिकार संबंधित पार्टी के गुटनेता के पास होता है। इसी कारण इन पदों के इच्छुक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने दलों के वरिष्ठ नेताओं के यहां लॉबिंग शुरू कर दी है। खासकर कांग्रेस में गुटनेता पद को लेकर चल रहे विवाद के कारण राजनीतिक माहौल गर्म है।

विधायक विजय वडेट्टीवार और सांसद प्रतिभा धानोरकर गुट अपने समर्थकों को मौका दिलाने के लिए सक्रिय होने की चर्चा है।वहीं, मनपा में दलों के संख्या बल के अनुसार छह स्वीकृत नगरसेवकों की सीटों में से एक सीट शिवसेना के खाते में जाने की संभावना है।

हालांकि, शिवसेना की ओर से उम्मीदवार को लेकर अभी तक कोई संकेत नहीं दिया गया है। दूसरी ओर भाजपा में भी इच्छुकों की संख्या बढ़ गई है और कई नेताओं ने अपने राजनीतिक संपर्कों के जरिए दावेदारी मजबूत करने की कोशिश शुरू कर दी है।

चंद्रपुर मनपा के इतिहास में स्वीकृत नगरसेवक पदों पर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत लोगों को भी अवसर मिलने के उदाहरण रहे हैं। ऐसे में इस बार राजनीतिक दल वास्तव में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मौका देंगे या फिर राजनीतिक समीकरण और आर्थिक ताकत प्रभावी साबित होगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।