logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मनोज जरांगे पर भड़के ओबीसी नेता, डॉ. अशोक जीवतोड़े बोले- हम भी सड़कों पर उतरेंगे


चंद्रपुर: मुंबई में मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल की भूख हड़ताल पर ओबीसी नेताओं ने नाराज़गी जताई है। ओबीसी नेता प्राचार्य डॉ. अशोक जीवतोड़े ने चेतावनी दी है कि अगर असंवैधानिक मांगें इसी तरह जारी रहीं, तो हम भी सड़कों पर उतरेंगे और संघर्ष करेंगे।

जीवतोडे ने आगे कहा कि, "मुख्यमंत्री फडणवीस पर निशाना साधना ग़लत है और ओबीसी नेताओं ने जरांगे द्वारा की गई व्यक्तिगत आलोचना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि फडणवीस ने ख़ुद 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है, लेकिन अब मराठों को ओबीसी श्रेणी में पूरी तरह शामिल करना ग़लत है।"

जीवतोडे ने जारंगे पर हमला बोलते हुए कहा कि, "यह दबाव की राजनीति है, सबको पता है कि यह कौन कर रहा है। पिछले मराठा मुख्यमंत्री ऐसा नहीं कर पाए। भाजपा के ओबीसी राज्य प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष जीवतोड़े ने कहा कि यह किसी भी अदालत में टिक नहीं पाएगा।"