logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

चन्द्रशेखर बावनकुले हों अमरावती के पालक मंत्री, विधायक रवि राणा की मांग


अमरावती: अमरावती जिले में पहली बार 8 विधायकों में से 7 विधायक महायुति के जीते. आठ में से पांच विधायक बीजेपी के जीते. हालांकि, अमरावती जिले की झोली में एक भी मंत्री पद नहीं आया है. इसलिए, अमरावती जिले को एक बाहरी पालक मंत्री मिलेगा. इसमें अमरावती जिले के पालक मंत्री के तौर पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और जनजातीय मामलों के मंत्री अशोक उइके के नाम पर चर्चा हो रही है.

राज्य में जल्दी ही मंत्रियों को एक-एक जिले का पालकत्व सौंपा जायेगा। ऐसे में अमरावती जिले का पालकमंत्री कौन होगा इस  पर सभी नजर है।  इस बार मंत्रिमंडल में अमरावती जिले से भी एक नेता को जगह नहीं मिली है। इससे ये तो तय है की जिले का पालकमंत्री कोई दूसरे जिले के मंत्री ही होंगे।  इसमें राजस्व मंत्री  और आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके का नाम अमरावती जिले के पालक मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं।

भाजपा समर्थित निर्दलीय विधायक रवि राणा ने चंद्रशेखर बावनकुले को पालक मंत्री बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि बावनकुले को अमरावती जिले का अच्छा अनुभव है और वे जिले के विकास में योगदान देने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं।

अब सवाल यह है कि रवि राणा की मांग पूरी होगी या अशोक उईके को पालक मंत्री बनाया जाएगा। इस मुद्दे पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।  कयास लगाए जा रहे हैं कि चंद्रशेखर बावनकुले को अमरावती जिले का पालक मंत्री बनाने की संभावना ज्यादा है।