logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान


लातूर: महाराष्ट्र में दुष्काल जैसी गंभीर स्थिति के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार को लातूर, धाराशिव और सोलापुर जिलों के दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने लातूर जिले के जाऊ गांव पहुंचकर दुष्काल प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और किसानों से सीधे संवाद किया। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी व्यथा रखी और कई किसान भावुक होकर रो पड़े।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने खेतों में पहुंचकर फसलों की स्थिति, पानी की उपलब्धता और किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को संकट से उबारने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। उन्होंने रबी की फसल के लिए आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि किसानों को खड़ा करने के लिए सरकार पूरी ताकत से काम करेगी।

तीन दिनों में दुष्काल की पहली अधिसूचना

फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने दुष्काल की स्थिति को गंभीरता से लिया है और जल्द ही दुष्काल संबंधी पहली अधिसूचना जारी की जाएगी। इससे पहले सरकार ने प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान के पंचनामे शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को राहत देने के लिए केंद्र की मदद भी मांगेगी, लेकिन सहायता के लिए केंद्र की मंजूरी का इंतजार किए बिना राज्य स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

पानी, चारा और रबी फसल के लिए मदद
फडणवीस ने कहा कि दुष्काल प्रभावित किसानों के लिए पीने के पानी, पशुओं के चारे और रबी की फसल के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राहत कार्यों के लिए निधि की कमी नहीं होने दी जाएगी। कर्जमाफी की प्रक्रिया भी जारी रहने की बात उन्होंने कही।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसानों ने फसल बर्बादी, पानी की कमी और आर्थिक संकट की अपनी समस्याएं सामने रखीं। सरकार की ओर से किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।