logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

गोंदिया में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सभी जिलों में सुपर हॉस्पिटल बनाने की घोषणा


गोंदिया: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल रमेश बैस, गोंदिया में सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान शिंदे सभी जिलों में सुपर हॉस्पिटल बनाने और निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने की बात कही। इस अवसर मंत्री हसन मुश्रीफ, गोंदिया के पालक मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम और मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने उपस्थित थे। 

गोंदिया में शासकीय मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ है, हमने इसे खत्म किया है।

कुछ दिनों से विपक्ष ने महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था को लेकर महायुति सरकार पर निशाना साधा है. विपक्ष ने गृह मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की थी। इसी का उत्तर देते शिंदे ने इस समय दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंदिया और गढ़चिरोली जिलों की पहचान नक्सल प्रभावित जिलों के रूप में की जाती थी। लेकिन हमने इन दोनों जिलों से नक्सलवाद खत्म कर दिया है और हमने सरकार और पुलिस का डर पैदा करने का काम किया है।